केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, घोड़ा-डंडी-कंडी संचालन प्रभावित; पैदल यात्रा जारी

जंगलचट्टी के पास मार्ग बहाली का कार्य तेज, 14 श्रमिकों की टीम जुटी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Jul, 2026 09:49 PM
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरे बोल्डर, घोड़ा-डंडी-कंडी संचालन प्रभावित; पैदल यात्रा जारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप पोल संख्या 98-99 के बीच बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग का एक हिस्सा प्रभावित हो गया। घटना के बाद एहतियातन घोड़ा, डंडी और कंडी सेवाओं का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जबकि पैदल यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित तरीके से जारी है।

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार, यह घटना 17 जुलाई 2026 को हुई थी। वर्तमान में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पैदल यात्रा सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। घटनास्थल पर डीडीआरएफ, पुलिस चौकी जंगलचट्टी और एमटीएफ भीमबली की टीमें तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड गुप्तकाशी के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल करने के लिए 14 श्रमिकों को कार्य में लगाया गया है। मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।

— आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#KedarnathYatra #Rudraprayag #Kedarnath #Uttarakhand #CharDhamYatra #WeatherAlert #YugvartaNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2