प्रदेश के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : गणेश जोशी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 29 Jun, 2026 07:46 PM
प्रदेश के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : गणेश जोशी

मसूरी, 29 जून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने सोमवार को मसूरी स्थित उप जिला चिकित्सालय (सिविल अस्पताल) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। यह कार्यक्रम Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) द्वारा वित्तपोषित तथा सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराए गए आधुनिक उपकरण अस्पताल प्रशासन को सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

मंत्री ने कहा कि ONGC के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये अत्याधुनिक उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इससे न केवल मसूरी के स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि हर वर्ष बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि सिविल अस्पताल, मसूरी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की ओपीडी संचालित होती है। इसके अलावा अस्पताल में प्रतिमाह 35 से 40 सुरक्षित प्रसव कराए जाते हैं। अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ONGC और सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान द्वारा किए गए इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी तथा जनोपयोगी बनेंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, अभिलाष, सचिन, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, अनिता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, सीता पंवार, गुड्डी देवी, चिकित्सकगण, अस्पताल प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: मसूरी संवाददाता)


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2