पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए परिषद निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका : गणेश जोशी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Jun, 2026 03:41 PMदेहरादून, 18 जून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने गुरुवार को सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष Shamsher Singh Bisht के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सैनिक कल्याण परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह कार्यालय पूर्व सैनिकों और परिषद के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ जनसेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा उनके हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री ने सैनिक कल्याण परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने पर शमशेर सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद समाजहित में प्रभावी कार्य करेगी तथा राज्य के विकास में सैनिक समाज की सहभागिता और अधिक सशक्त होगी।
इस अवसर पर Savita Kapoor, दायित्वधारी Jyoti Kotiya सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.