मानसून से पहले सुधरेंगे मसूरी के रास्ते, संतला देवी में बनेगी नई झील: मंत्री गणेश जोशी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 May, 2026 06:16 PM
मानसून से पहले सुधरेंगे मसूरी के रास्ते, संतला देवी में बनेगी नई झील: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 28 मई (वेब डेस्क): उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई और लोक निर्माण विभाग (PWD) के आला अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भीतर चल रहे और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी काम तय समय के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।


संतला देवी में बनेगी झील, दूर होगी पानी की किल्लत

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मसूरी विधानसभा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल संतला देवी में नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माणकी समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कागजी कार्रवाई को जल्द से जल्द निपटाकर धरातल पर काम शुरू किया जाए। मंत्री ने साफ कहा:

 "इस झील के बनने से न सिर्फ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों की पेयजल समस्या का भी परमानेंट इलाज होगा।"


मानसून से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश-


बरसात के मौसम को नजदीक देखते हुए मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण (Hot Mix) के काम प्राथमिकता पर पूरे करने को कहा। उन्होंने खासकर संवेदनशील इलाकों में मॉनसून आने से पहले सुरक्षा और मरम्मत के काम पूरे करने की हिदायत दी ताकि आपदा जैसी स्थिति से बचा जा सके।

मंत्री ने क्षेत्र के इन प्रमुख मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए:

 * सहस्त्रधारा बायपास से बगलाधोरण मोटर मार्ग

 * क्यारा-धनौल्टी मार्ग

 * छमरौली से डोमकोट मोटर मार्ग

 * बाटाघाट-पुरकुल-मालसी-सरोना-बोंठा मोटर मार्ग


 कामाख्या मंदिर क्षेत्र में जल्द बनेगा नया पुल-


श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए मंत्री जोशी ने कामाख्या मंदिर क्षेत्र में प्रस्तावित ब्रिज (पुल) निर्माण कार्य को भी हरी झंडी दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस पुल का काम प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू किया जाए ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।


बैठक में ये रहे मौजूद:


इस उच्च स्तरीय बैठक में जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (EE) राजेश कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पी.एल. नौटियाल और सहायक अभियंता मोहन सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2