उत्तराखंड : जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 27 May, 2026 01:17 PM
उत्तराखंड : जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

खटीमा, 27 मई 2026। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए और कृषि संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


साथ ही प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय तथा एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2