उत्तराखंड : कार्लीगाड़ आपदा क्षेत्र पहुंचे गणेश जोशी, बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 May, 2026 07:11 PM
उत्तराखंड : कार्लीगाड़ आपदा क्षेत्र पहुंचे गणेश जोशी, बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश

देहरादून, 14 मई। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कार्लीगाड़ सहस्त्रधारा स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपदा से आए मलवे का तत्काल चैनलाइजेशन कराने और बरसात से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में सभी जरूरी सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को खनन संबंधी टेंडर प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने को कहा, ताकि मलवा निस्तारण और नदी-नालों के सुचारु प्रवाह का कार्य तेजी से किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों से जल्द से जल्द मलवा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


गणेश जोशी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए, जिससे आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन को पहले से पूरी तैयारी रखनी होगी, ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता, जिला खान अधिकारी ऐश्वर्य शाह, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी और कनिष्ठ प्रमुख धीरज थापा समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2