“मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 May, 2026 06:29 PM
“मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। B. V. R. C. Purushottam ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों के संबंध में सचिवालय से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में अभियान की तैयारियों, प्रपत्रों के निष्पादन और बूथ स्तर की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (Absent, Shifted, Death) सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी बीएलए को ASD सूची उपलब्ध करा दी जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों में गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक व्यवस्था और वितरण योजना की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी जिलाधिकारी संबंधित नगर निगम क्षेत्रों के नगर आयुक्तों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की कार्ययोजना को और प्रभावी बनाएं।


उन्होंने बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय आवश्यक है।


बैठक में Vijay Kumar Jogdande, Prakash Chandra Dumka, Kishan Singh Negi और Mastu Das सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2