उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में यात्री सीमा खत्म, तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का जताया आभार

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Apr, 2026 07:10 PM
उत्तराखंड : चारधाम यात्रा में यात्री सीमा खत्म, तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का जताया आभार

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए चारधाम यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के चारों धामों में यात्रियों की संख्या सीमित न किए जाने के निर्णय का तीर्थ पुरोहितों, पुजारियों, होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंसियों और विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया है। इस निर्णय पर चारधाम से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों ने मुख्यमंत्री को धामों के कपाट खुलने के अवसर पर आमंत्रित भी किया।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और प्रशासन को व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा के सफल संचालन में सभी से सहभागिता की अपील की।


चारधाम यात्रा से जुड़े संगठनों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय प्रदेश की आस्था, अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को मजबूती देने वाला कदम है। इससे स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, परिवहन क्षेत्र और अन्य सेवाओं को भी व्यापक लाभ मिलेगा।


प्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया कि चारधाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं हेतु ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लगातार खुली रखी जाए।


उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आगे भी जरूरी कदम उठाती रहेगी। साथ ही प्रशासन द्वारा सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।


इस अवसर पर किशोर भट्ट, भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल, महासचिव बृजेश सती, चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, केदार घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र नौटियाल, बद्रीनाथ धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश ध्यानी सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2