पीएम दौरे की तैयारी तेज: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बड़ा लाभ

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Apr, 2026 04:55 PM
पीएम दौरे की तैयारी तेज: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बड़ा लाभ

देहरादून, 11 अप्रैल 2026।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने से दिल्ली-एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।


अधिकारियों ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड तक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।


मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर साबित होगा। इससे यात्रियों को तेज और बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी, पर्यटन क्षेत्र को नया विस्तार मिलेगा तथा चारधाम यात्रा मार्ग पर आने-जाने वालों को भी लाभ होगा।


निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।


इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2