धामी का पुलिस कांस्टेबलों को संदेश: कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 4 Apr, 2026 07:04 PM
धामी का पुलिस कांस्टेबलों को संदेश: कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है, जहां प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियां बनी रहती हैं, ऐसे में पुलिसकर्मियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत रखने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया।


मुख्यमंत्री ने शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कांस्टेबलों को संबोधित करते हुए युवा जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए हर पुलिसकर्मी को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।


धामी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जनता के साथ संवाद और समन्वय को जरूरी बताते हुए अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल दिया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिसिंग के तरीके भी आधुनिक होने चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण के दौरान नई तकनीकों और कौशल को सीखना जरूरी है। उन्होंने कांस्टेबलों से अपेक्षा की कि वे अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2