देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Apr, 2026 05:17 PM
देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रदेशभर में अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2