पुरूकुल गांव को मिलेगा भव्य सामुदायिक भवन, अंतिम चरण में निर्माण कार्य: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 23 Feb, 2026 10:10 PM
पुरूकुल गांव को मिलेगा भव्य सामुदायिक भवन, अंतिम चरण में निर्माण कार्य: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 23 फरवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के पुरूकुल गांव में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन भव्य सामुदायिक भवन के अंतिम चरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भवन की संरचना, गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय निर्माण, पार्किंग स्थल तथा आंतरिक साज-सज्जा के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पुरूकुल एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय नागरिकों को विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियों, बैठकों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र की सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “जनता की सरकार, जनता के द्वार” के ध्येय वाक्य के अनुरूप कार्य कर रही है।


उन्होंने यह भी कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सामुदायिक भवन शीघ्र ही पूर्ण होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय लेकर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया जाएगा।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जैंतनवाला क्षेत्र में सड़क के सुधारीकरण, बरसाती पानी की निकासी हेतु नाली निर्माण तथा क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह रावत, एमडीडीए के ईई सुनील कुमार, नीतू पुंडीर, धीरेन्द्र सिंह, राधेश्याम जुयाल, नैन सिंह पंवार सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2