रुड़की में सेवा सप्ताह के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 12 Jul, 2026 06:40 PMरुड़की। सेवा सप्ताह के तहत रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय (सेवा केंद्र) में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।
शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी प्रयासों और “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध उत्तराखंड” के संकल्प के अनुरूप किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सचिन देव मुंजाल ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं भी लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा “स्वस्थ नागरिक, समृद्ध उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
शिविर में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने से आम लोगों को काफी लाभ मिला। कार्यक्रम में कैंप कार्यालय के पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.