उत्तराखंड : नोएडा में ‘हेल्थवादी वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन, प्रदीप बत्रा बोले— स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की बुनियाद

नितिन गडकरी ने स्वास्थ्य, योग और संतुलित जीवनशैली को बताया विकसित भारत की आवश्यकता

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 2 Jun, 2026 07:21 PM
उत्तराखंड : नोएडा में ‘हेल्थवादी वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन, प्रदीप बत्रा बोले— स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की बुनियाद

नोएडा। उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की बुनियाद होता है और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ भारतीय परंपराओं तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। वह नोएडा सेक्टर-57 स्थित हेल्थवादी वेलनेस सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


प्रदीप बत्रा ने कहा कि जनस्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए ऐसी पहलें महत्वपूर्ण हैं, जो लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करें।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हेल्थवादी वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है।


वरिष्ठ पत्रकार एवं सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चव्हाणके ने भारतीय जीवनशैली आधारित स्वास्थ्य पद्धतियों और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हेल्थवादी सेंटर की स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाओं का अवलोकन भी किया।


कार्यक्रम में न्यायमूर्ति संजय प्रसाद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, डॉ. सुरेश चव्हाणके सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2