नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, शिवराज सिंह चौहान को दी शुभकामनाएं
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 May, 2026 08:29 PMनई दिल्ली, 26 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देश की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu तथा पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ एक प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ विभिन्न भूमिकाओं में अपने अनुभवों को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विचारों और अनुभवों का उल्लेख किया गया है, जो पाठकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ जनसेवा और नेतृत्व के मूल्यों को समझने में भी सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी पुस्तक को प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की।



No Previous Comments found.