पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 May, 2026 03:14 PMहरिद्वार, 20 मई। Major General Bhuwan Chandra Khanduri (सेवानिवृत्त) को बुधवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और समाज के हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार के दौरान सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र मनीष खंडूरी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान वातावरण भावुक रहा और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी।
अंतिम यात्रा एवं अंतिम संस्कार में Pushkar Singh Dhami, Manohar Lal Khattar सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी ने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे और उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी।
केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में उन्होंने प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सुशासन और लोकपाल जैसे महत्वपूर्ण विचारों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा।
इस अवसर पर Bhagat Singh Koshyari, Vijay Bahuguna, Ramesh Pokhriyal Nishank, Tirath Singh Rawat, Ajay Tamta, Ajey Kumar, Anil Baluni, Ajay Bhatt, Subodh Uniyal, Satpal Maharaj, Dhan Singh Rawat, Ganesh Joshi, Saurabh Bahuguna, Madan Kaushik, Pradeep Batra, Khajan Das सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विधायक एवं संतगण उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.