वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 May, 2026 08:26 PM
वैश्विक संकट के बीच कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिया ईंधन बचत का संदेश, स्कूटी से पहुंचे कैंप कार्यालय

देहरादून, 11 मई 2026। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ईंधन संरक्षण को लेकर प्रदेशवासियों को जागरूक करने का संदेश दिया। सोमवार को गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचकर पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की।


कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहनों का उपयोग किया जाए। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।


मंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के लिए अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच ईंधन बचत, सादगी और जिम्मेदार नागरिकता का सकारात्मक संदेश पहुंचे।


उन्होंने कहा कि ऊर्जा संसाधनों की बचत आज समय की आवश्यकता है और यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव देश और समाज पर पड़ेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2