मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित, कल्याणकारी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

90 वर्गमीटर भूमि के निःशुल्क आवंटन को मंजूरी, पुलिस कर्मियों के लिए आधारभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 31 Jul, 2026 07:34 PM
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित, कल्याणकारी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई टिहरी में पुलिस विभाग को 90 वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और कल्याणकारी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। शासन ने अधिकारियों को नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित करने तथा कार्रवाई पूर्ण होने के बाद इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस भूमि आवंटन से पुलिस विभाग को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि पुलिस बल को बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मिलेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2