पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षा से आत्मनिर्भरता और विकास को मिलेगी नई उड़ान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Jul, 2026 10:51 PM
पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड, शिक्षा मंत्री बोले- शिक्षा से आत्मनिर्भरता और विकास को मिलेगी नई उड़ान

देहरादून। उत्तराखंड के देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और ULLAS (नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्ण साक्षर राज्य घोषित होना केवल शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की मजबूत नींव भी है।

डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने इस उपलब्धि के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आजीवन अधिगम और मानव संसाधन विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा अभियान से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल साक्षरता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि उत्तराखंड शिक्षा और मानव विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2