केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Jun, 2026 07:22 PM
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को देहरादून के मझौन क्षेत्र में पहुंचकर प्रसिद्ध निशानेबाज और पद्मश्री सम्मानित स्वर्गीय Jaspal Rana के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि खेल जगत में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वर्गीय जसपाल राणा के निधन से खेल जगत और उत्तराखंड ने एक ऐसी प्रतिभा को खो दिया है, जिसकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक प्रेरित करती रहेंगी।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2