पीएम मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर देवभूमि में विशेष पूजा-अर्चना, चारधाम से गंगा घाटों तक हुईं प्रार्थनाएं

देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर उत्तराखंड के मंदिरों, गुरुद्वारों और धार्मिक स्थलों पर आयोजित हुए विशेष अनुष्ठान

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 10 Jun, 2026 07:27 PM
पीएम मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर देवभूमि में विशेष पूजा-अर्चना, चारधाम से गंगा घाटों तक हुईं प्रार्थनाएं

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर मंगलवार को उत्तराखंड में धार्मिक और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। राज्य के चारों धामों सहित प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों, गंगा घाटों, जैन मंदिरों और बौद्ध मठों में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ, भजन-कीर्तन और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष अनुष्ठानों में भाग लिया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा कैंची धाम, बागनाथ मंदिर, जागेश्वर धाम, टपकेश्वर महादेव, धारी देवी, बालाजी मंदिर, पूर्णागिरि, देवीधुरा और गर्जिया मंदिर सहित प्रदेश के अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुए।


उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग के गंगा घाटों पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया गया, जहां प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थनाएं की गईं। चारों धामों में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने विशेष महायज्ञ और पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।


प्रदेशभर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी इन आयोजनों में भाग लिया। नानकमत्ता, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर, गदरपुर और हेमकुंड साहिब सहित विभिन्न गुरुद्वारों में विशेष अरदास की गई। वहीं देहरादून के जैन मंदिरों तथा नैनीताल स्थित बौद्ध मठों में भी राष्ट्र की समृद्धि और प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित हुईं।


इसी क्रम में देहरादून के झाझरा स्थित बालाजी मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्तराखंड से विशेष आत्मीय संबंध रहा है और राज्य के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।


महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन तथा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों ने उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया इतिहास रचा है, जिस पर पूरा देश और विशेष रूप से उत्तराखंड गर्व महसूस कर रहा है।


उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदार और बद्री विशाल का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे तथा उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2