“पूरा सचिवालय दौड़ेगा” के संकल्प के साथ ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ आयोजित, कार्मिकों ने दिखाया उत्साह और फिटनेस का जज्बा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 May, 2026 10:08 PMदेहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के कार्मिकों के लिए ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का आयोजन किया गया। सचिवालय एटीएम चौक से शुरू हुई यह दौड़ पुनः एटीएम चौक पर ही संपन्न हुई, जिसमें महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष बड़ौनी, अपर सचिव तथा सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य सचिवालय परिवार के सदस्यों को “पूरा सचिवालय-दौड़ेगा” के संदेश के साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
दौड़ में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला और पुरुष कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और फिट एवं सक्रिय जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।
आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों के साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी तथा मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित सचिवालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.