उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 May, 2026 12:35 PMदेहरादून, 20 मई। Pushkar Singh Dhami ने बुधवार को बलवीर रोड स्थित Bharatiya Janata Party प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री Major General Bhuwan Chandra Khanduri (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में खंडूड़ी का योगदान अविस्मरणीय है, जिसे प्रदेश सदैव स्मरण रखेगा।
मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी कार्यशैली, स्पष्टवादिता और जनकल्याण के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
इस अवसर पर Ritu Khanduri Bhushan, Ajey Kumar, Dhan Singh Rawat, Khajan Das, Tirath Singh Rawat, Saurabh Thapliyal, Siddharth Agarwal सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No Previous Comments found.