उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग की समीक्षा की, नैनीताल में सिल्क पार्क स्थापित करने के दिए निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Apr, 2026 09:42 PM
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग की समीक्षा की, नैनीताल में सिल्क पार्क स्थापित करने के दिए निर्देश

देहरादून, 22 अप्रैल। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में रेशम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।


अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक चाकी केंद्रों की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसके तहत देहरादून जनपद के विकासनगर में आधुनिक चाकी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। इस केंद्र के शुरू होने से रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले चाकीकृत कीट उपलब्ध कराए जा सकेंगे।


कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आधुनिक केंद्र अन्य जनपदों में भी स्थापित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।


बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आगामी सिल्क समग्र-3 योजना के तहत प्रदेश के मैदानी जिलों में लगभग 100 बड़े किसानों का चयन कर वृहद स्तर पर रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा।


गणेश जोशी ने गढ़वाल मंडल के देहरादून में स्थापित सिल्क पार्क की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के नैनीताल में भी सिल्क पार्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नैनीताल जनपद में उपयुक्त भूमि का चयन कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा।


बैठक में निदेशक प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक (रेशम) विनोद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2