उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Apr, 2026 09:40 PM
उत्तराखंड : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश

देहरादून, 22 अप्रैल। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक के दौरान आगामी मई माह में प्रस्तावित कृषि एक्सपो की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।


समीक्षा बैठक में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग के अंतर्गत दो जिलों में फसल क्षति दर्ज की गई है। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 10.95 हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है, जबकि टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 5.06 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है।


उद्यान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार औद्यानिकी फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक क्षति लगभग 18.04 हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इस पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार शीघ्र कागजी प्रक्रिया पूरी कर प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।


बैठक में निदेशक कृषि दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, निदेशक कैप नृपेंद्र चौहान, उपनिदेशक उद्यान रतन लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2