दो राज्यों के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा: अरुणाचल में मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत, नवाचारों पर मंथन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Apr, 2026 07:19 PMदेहरादून/ईटानगर, 3 अप्रैल 2026।
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी का अरुणाचल प्रदेश पहुंचने पर ईटानगर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।
अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू ने भी शिष्टाचार भेंट कर गणेश जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कृषि और बागवानी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, योजनाओं और विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आधुनिक खेती के तरीकों, नई तकनीकों के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई गई।
गणेश जोशी ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। वहीं गेब्रियल डी. वांगसू ने उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में संयुक्त प्रयासों पर बल दिया।
यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच कृषि सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


No Previous Comments found.