पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल: गणेश जोशी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 10 Aug, 2026 09:38 PM
पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल: गणेश जोशी

देहरादून, 10 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज गढ़ी कैंट स्थित उपनल कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के युवाओं के कल्याण और रोजगार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल द्वारा विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे डॉक्यूमेंटेशन कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि शीघ्र ही पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक में उपनल कार्यालय भवन के निर्माण से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश के अग्निवीरों को उनकी सैन्य सेवा पूर्ण होने के उपरांत उपनल के माध्यम से रोजगार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अग्निवीरों के कौशल और अनुशासन का लाभ प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में लिया जा सकता है और उन्हें सेवा के बाद रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए।


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के बंद होने संबंधी अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि उपनल कभी बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उपनल को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा इसके कार्यों का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल से संबंधित योजनाओं और रोजगार के अवसरों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र युवाओं और पूर्व सैनिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।


बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, उप सचिव कार्मिक एस.वी. रंजन, निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला (सेनि), कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक कर्नल राजेश नेगी (सेनि), मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2