रुड़की के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले बैग और पाठ्य सामग्री, प्रदीप बत्रा बोले- शिक्षा सबसे बड़ा सशक्तिकरण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Jul, 2026 08:17 PM
रुड़की के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले बैग और पाठ्य सामग्री, प्रदीप बत्रा बोले- शिक्षा सबसे बड़ा सशक्तिकरण

रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बुधवार को रुड़की के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-14 में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और समाज के प्रत्येक वर्ग को भी इस दिशा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष मुमताज नकवी, बृजभूषण धीमान, बृजमोहन, संदीप गर्ग, अमित सिंघल, सुशील धीमान, संजय शर्मा, पूर्व पार्षद जे.पी. शर्मा, चंद्रशेखर, विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2