उत्तराखंड : खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगतों के परिजनों से की मुलाकात, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 26 May, 2026 08:58 PMखटीमा, 26 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी पंजाबी कॉलोनी स्थित स्वर्गीय विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड निवासी स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा राजेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थायी हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadauria, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Ganpati, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा तथा उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



No Previous Comments found.