उत्तराखंड : गैस आपूर्ति पर धामी का औचक निरीक्षण, विकल्प अपनाने की अपील

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 24 Mar, 2026 07:15 PM
उत्तराखंड : गैस आपूर्ति पर धामी का औचक निरीक्षण, विकल्प अपनाने की अपील

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट पहुंचकर रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति फिलहाल सुचारू है, लेकिन जरूरत पड़ने पर देशवासियों को कोरोना काल की तरह एकजुट होकर चुनौती का सामना करना होगा।


मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। संचालक ने बताया कि सप्लाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिलहाल गैस उपलब्ध हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक उपयोग किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन को वैकल्पिक ऊर्जा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।


उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ-साथ आम नागरिकों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर सभी को संयम और एकजुटता का परिचय देना होगा। जिस तरह कोरोना काल में देश ने मिलकर परिस्थितियों का सामना किया था, उसी प्रकार इस बार भी धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन सहित अन्य साधनों का उपयोग किया जा सकता है और सरकार हर स्तर पर लोगों की सहायता के लिए तैयार है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2