मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना ‘मन की बात’, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा जन-जन का सपना

‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में रक्षा आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण और वोकल फॉर लोकल जैसे विषयों पर हुई चर्चा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Jul, 2026 05:21 PM
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना ‘मन की बात’, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा जन-जन का सपना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार के कार्यक्रम में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिली है और आज जन-जन का सपना साकार हो रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

— आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#PushkarSinghDhami #MannKiBaat #NarendraModi #Uttarakhand #AtmanirbharBharat #VocalForLocal #DRDO #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2