जम्मू–कश्मीर को मिली नई रफ्तार: वंदे भारत अब सीधे श्रीनगर तक
श्रीनगर, 29 अप्रैल 2026 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वौष्णव 30 अप्रैल 2026 को जम्मू से श्रीनगर तक विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन पहले कटरा तक सीमित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर सीधे कश्मीर घाटी से जोड़ा जा रहा है। आम यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा 2 मई से शुरू होगी, जिससे यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। नई वंदे भारत ट्रेन को 20 कोच के साथ तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसे खासतौर पर पहाड़ी इलाकों और कड़े मौसम, खासकर सर्दियों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि हर मौसम में सुगम और सुरक्षित सफर सुनिश्चित हो सके। जम्मू से श्रीनगर के बीच यह ट्रेन लगभग 4 घंटे 40 से 50 मिनट में दूरी तय करेगी, जो सड़क मार्ग के मुकाबले काफी तेज है। ट्रेन का रूट जम्मू तवी, कटरा, रियासी, बनिहाल जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेगा। यह पहल न सिर्फ जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से सीधे जोड़ती है, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देती है। बेहतर रेल सुविधा के साथ अब यात्रा अधिक आरामदायक और भरोसेमंद होगी, जो पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

No Previous Comments found.