AI Summit Protest Case: तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड, अब दिल्ली में होगी सुनवाई

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Feb, 2026 03:02 PM
AI Summit Protest Case: तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड, अब दिल्ली में होगी सुनवाई

शिमला | 26 फरवरी 2026 एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को शिमला की अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। देर रात करीब एक बजे उन्हें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड याचिका पर सुनवाई हुई और अदालत ने उसे मंजूरी दे दी। भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल वकील नंदलाल ठाकुर ने बताया कि पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दिया गया था, जिसे आगे भेजा गया। इसके बाद स्थानीय मजिस्ट्रेट ने पुलिस ट्रांजिट रिमांड को स्वीकृति दी। अब तीनों आरोपियों को उस दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां इस मामले की एफआईआर दर्ज है। इससे पहले शिमला जिले के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दिल्ली पुलिस की टीम जब उन्हें लेकर रवाना हुई, तो हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिमला के शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाके लगाकर पुलिस वाहनों को रोक लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही और रात में भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर “अवैध तरीके से हिरासत में लेने” का आरोप लगाते हुए चिढ़गांव थाने में एफआईआर दर्ज की और सहयोग की मांग की। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना था कि 20 फरवरी को दर्ज एफआईआर के तहत अब तक नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और वैध प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की दलीलों के बीच आखिरकार अदालत के आदेश के बाद मामला आगे बढ़ा और तीनों आरोपियों को दिल्ली ले जाने का आदेश ? AI Summit Protest Case: तीन आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड, अब दिल्ली में होगी सुनवाई एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों सौरभ, अरबाज और सिद्धार्थ को शिमला की अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। देर रात करीब एक बजे उन्हें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-II) एकांश कपिल के आवास न्यायालय में पेश किया गया, जहां दिल्ली पुलिस की ट्रांजिट रिमांड याचिका पर सुनवाई हुई और अदालत ने उसे मंजूरी दे दी। भारत सरकार की ओर से वरिष्ठ पैनल वकील नंदलाल ठाकुर ने बताया कि पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन दिया गया था, जिसे आगे भेजा गया। इसके बाद स्थानीय मजिस्ट्रेट ने पुलिस ट्रांजिट रिमांड को स्वीकृति दी। अब तीनों आरोपियों को उस दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां इस मामले की एफआईआर दर्ज है। इससे पहले शिमला जिले के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दिल्ली पुलिस की टीम जब उन्हें लेकर रवाना हुई, तो हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शिमला के शोघी और सोलन के धर्मपुर में नाके लगाकर पुलिस वाहनों को रोक लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही और रात में भी हालात सामान्य नहीं हो पाए। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर “अवैध तरीके से हिरासत में लेने” का आरोप लगाते हुए चिढ़गांव थाने में एफआईआर दर्ज की और सहयोग की मांग की। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना था कि 20 फरवरी को दर्ज एफआईआर के तहत अब तक नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और वैध प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की दलीलों के बीच आखिरकार अदालत के आदेश के बाद मामला आगे बढ़ा और तीनों आरोपियों को दिल्ली ले जाने का आदेश मिला। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2