दिल्ली के लोधी रोड में हुआ आतिशी के पिता विजय सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Apr, 2026 07:49 PMदिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया. लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में प्रोफेसर विजय सिंह को अंतिम विदाई दी गई. दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर डीयू के पूर्व प्रोफेसर विजय सिंह को आखिरी विदाई दी गई. अंतिम संस्कार में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे. सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतिशी व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'यह बेहद दुखद समय है हम सब आतिशी और उनके परिवार के साथ खड़े हैं ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे'.


No Previous Comments found.