निशांत कुमार को मिली Z सिक्योरिटी, दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा भी बढ़ी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 18 Apr, 2026 07:45 PMबिहार सत्ता में थोड़े बदलाव के साथ ही राजनेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ाकर जेट कैटेगरी कर दी गई है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को फिर से झटका लगा है।
उपमुख्यमंत्री पद जाते ही उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में अनुशंसा इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन कुमार ने पुलिस महानिदेशक को औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सुरक्षा वर्गीकरण के लिए विशेष शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की राज्य सुरक्षा समिति की बैठक 17 अप्रैल, 2026 को सपन्न हुई। वहीं पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत अब जदयू के नेता हैं। इस लिहाजा गृह विभाग ने उन्हें भी सुरक्षा कवर दिया है।
इससे पहले निशांत कुमार के पास कोई सुरक्षा कवर नहीं था। अब निशांत कुमार जेड सिक्योरिटी कवर में कमांडो से घिरे रहेंगे। माना जा रहा है कि निशांत कुमार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के बाद उन्हें भी सुरक्षा की जरूरत थी, इसीलिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने उन्हें जेड सुरक्षा घेरा देने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव के स्तर की जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुक्रवार को ही जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का पत्र गृह विभाग से जारी किया गया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा एक स्तर नीचे की गई है। उन्हें पहले जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, अब उन्हें भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।


No Previous Comments found.