बिहार: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की दावेदारी के संकेत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Jul, 2026 08:15 AM
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की दावेदारी के संकेत

पटना, जुलाई 3, 2026 बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जन सुराज की ओर से मिले संकेतों के बाद यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा, "वहां से चुनाव लड़ने के लिए प्रशांत किशोर पार्टी की पहली पसंद हैं। लेकिन, अभी इस पर निर्णय लिया जाना है।" उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा 5 जुलाई को की जाएगी। ऐसे में पार्टी के अंतिम निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बांकीपुर सीट को बिहार की अहम विधानसभा सीटों में गिना जाता है। यदि प्रशांत किशोर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल सभी अटकलों पर विराम 5 जुलाई को होने वाली घोषणा के बाद ही लगेगा, जब पार्टी अपने अधिकृत उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2