UP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 8 Mar, 2026 08:56 PMLucknow 8 March : भोजपुरी यूनियन फ़िल्म अकादमी विगत चार वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती आ रही है, आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों, उनके योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के लिए गोल्डन वीमेन अवार्ड से सम्मानित करने का कार्य किया, यह दिन महिलाओं की शक्ति, साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहने का प्रतीक है। इसी अवसर पर भोजपुरी यूनियन फ़िल्म अकादमी द्वारा नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और समाज में प्रेरणा बन रही महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक भव्य महिला दिवस समारोह गोल्डन वीमेन अवार्ड का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहर जैसे नोएडा, गोरखपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, लखनऊ, झांसी कानपुर और वाराणसी सहित कई शहरों से आई हुई प्रतिभाशाली और सफल महिलाओं को गोल्डन वीमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया, इनमें मेकअप आर्टिस्ट, कथक डांसर, बिजनेस वुमेन, इवेंट प्लानर, फिल्म आर्टिस्ट, सोशल वर्कर, ग्राफिक डिजाइनर, फैशन मॉडल, जर्नलिस्ट, फोक डांसर, उद्यमी, पीजीआई की डॉक्टर, कोरियोग्राफर, वेलनेस एक्सपर्ट और वेडिंग प्लानर जैसी अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ शामिल रही । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने उपस्थित रहकर सभी महिलाओं को सम्मानित किया वहीं विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश अग्रवाल जी ने बताया की आज के युग में महिलाएं हर छेत्र में अपना परचम लहरा चुकी है, देश की सीमा हो या खेल का मैदान, उद्योग जगत हो या फ़िल्म छेत्र सभी जगह अपनी पहचान बना चुकी महिलायें अब घर के साथ साथ बाहर भी बराबर की हिस्सेदारी निभा रही है, भोजपुरी फिल्म की मशहूर अदाकारा प्रतिष्ठा ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगी, प्रतिष्ठा ठाकुर ने सभी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुवे बताया की कैसे क़ैदी मेहनत से उन्होंने एक छोटे से कस्बे फर्रुखाबाद से निकल कर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष समारोह में विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान कर महिलाओं की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश और मजबूत हो सके, गोल्डन वीमेन अवार्ड पा कर सभी महिलाए अपनी आपको गौरवंतित महसूस कर रही है ।


No Previous Comments found.