UP News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर UP/SIR 2025/26 अभियान के अंतिम गणना की मीडिया को जानकारी दी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Apr, 2026 08:42 PMउत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने 10 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता कर UP/SIR 2025/26 अभियान के अंतिम गणना की मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब यूपी में 13 करोड़ 39 लाख, 84 हजार 792 मतदाता है। इसमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता हैं। यूपी में 27 अक्टूबर से 10 अप्रैल तक एसआईआर अभियान चलाया गया। अक्टूबर 2025 को जब मतदाता सूची फ्रीज हुई थी तब 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 के आसपास मतदाता थे। पुनः 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाताओं के नाम रहे। इससे 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 67 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से कट गए थे। लेकिन उत्तर प्रदेश में एसआईआर की जनवरी, फरवरी और मार्च में SIR प्रक्रिया पूरी होने के दौरान वोट जोड़ो विशेष अभियान में 84,28,767 मतदाता बढ़ने की पुष्टि हुई है।


No Previous Comments found.