Amethi News : बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Jun, 2026 09:58 PMअमेठी, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर अमेठी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहोरवा भवानी मंदिर स्थित चौराहे पर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
भंडारे के सफल आयोजन ने सामाजिक समरसता, सेवा और धार्मिक आस्था का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा आयोजकों की निस्वार्थ सेवा भावना ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। बड़े मंगल के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया।
इस अवसर पर हजारी प्रसाद, गुरु प्रसाद, जमुना प्रसाद, उमा शंकर शर्मा, विनोद शर्मा, आनंद शर्मा, रुद्र किशोर, अजय शर्मा, राजेश यादव, राजेश शर्मा, संग्राम सिंह, बजरंग शर्मा, अम्बरीश कुमार, पंकज शर्मा, गुलाब शर्मा, घुटकुल, मनोराज, आदि ने विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा एवं श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।



No Previous Comments found.