यूपी:अगले 48 घंटे भारी! लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 8 Apr, 2026 11:31 AMLucknow: मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश, जबकि पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा 9 अप्रैल को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, कुछ इलाकों में ओले और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम में बदलवा की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है. एक सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद अब नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से प्रभावी हो गया है, जिसके असर अगले 60 घंटे तक रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती लखनऊ में सोमवार को सुबह ठंडक महसूस हुई और दिन में धूप निकलने के बावजूद हवाओं में ठंडक बनी रही. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 8 अप्रैल को फिर मौसम बिगड़ेगा. मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है. जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.


No Previous Comments found.