UP: यू पी सरकार ने गर्मी में दिया जनता को और झटका , बिजली बिल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 30 May, 2026 04:31 PMयूपी वालों के लिए खबर अच्छी नहीं है. भीषण गर्मी ने महंगाई का झटका दिया है. पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बाद अब बिजली पर महंगाई का असर पड़ा है. यूपी में बिजली बिल में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ईंधनों की कीमतें से बढ़ने से बिजली महंगी हुई है. बिजली दरों में 10% तक का ईंधन अधिभार (Fuel Surcharge) जोड़ा गया है. जून का बिल बढ़ी हुई कीमतों के साथ आएगा. बिजली उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने बिलों में फ्यूल सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है. यूपी पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) द्वारा लागू किए गए इस अतिरिक्त शुल्क के कारण उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिलों में औसतन 1.24% से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है.
बिजली उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने बिलों में फ्यूल सरचार्ज जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है. यदि आप स्मार्ट प्रीपेड मीटर का उपयोग कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए 1 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए नियम आसान कर दिए हैं. अब 30 दिन में कभी भी रिचार्ज करने पर बिजली नहीं कटेगी. अभी यूपी में शहरी घरेलू उपभोक्ता के लिए ₹5.50 से ₹7.00 प्रति यूनिट (उपयोग के अनुसार) और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता के लिए दरें शहरी क्षेत्र के मुकाबले काफी कम हैं, जो ₹3.35 से ₹5.50 प्रति यूनिट तक हैं. बिल में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा विरोध भी दर्ज कराया गया है. हालांकि अभी तक बिजली कंपनी ने कोई विस्तृत योजना जारी नहीं की है.



No Previous Comments found.