लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 May, 2026 04:20 PM
लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक और मैजिक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 18 मई 2026 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। NH-730 पर आदलिशपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक वाहन सड़क किनारे पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था, तभी बहरेच की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार कई लोग मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद हाईवे पर भयावह दृश्य दिखाई दे रहा था और चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2