राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Jul, 2026 08:55 PM
राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2026 अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना को लेकर देशभर में लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और विभिन्न स्तरों पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आस्था से जुड़ा बेहद गंभीर विषय बताया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अयोध्या मामले पर अपनी बात रखते हुए रवि किशन ने कहा, "बहुत बड़ा पाप हुआ है अयोध्या में... बहुत बड़ा पाप! एक पंडित होने के नाते, हिंदू होने के नाते और एक पुजारी का बेटा होने के नाते हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर में हुए इस घिनौने काम से मुझे जो पीड़ा हुई है, उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है. ऐसे पापियों के लिए कानून की किताबों में सबसे सख्त सजा होनी चाहिए." रवि किशन ने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी धर्मस्थल पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदू मंदिर हों, मुस्लिम मस्जिदें, सिख गुरुद्वारे या ईसाई गिरजाघर, सभी आस्था के केंद्र हैं और उनके सम्मान की रक्षा होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्मस्थलों के साथ इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच आगे बढ़ रही है। इस कार्रवाई पर रवि किशन ने कहा, "यह राहत की बात है कि तुरंत एसआईटी का गठन हुआ और जो भी लोग इसमें शामिल थे वे पकड़े गए हैं. अभी जो लोग बचे हैं और जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, वे भी कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे. हमारी मांग है कि उन्हें ऐसी सजा मिले कि आने वाले समय में पूरे भारत के किसी भी मंदिर का कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करने की गलती से भी सोचे, तो उसकी रूह कांप जाए." 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2