Noida Voilence: नोएडा हिंसा पर CP लक्ष्मी सिंह ने लिया बड़ा एक्शन, DCP शैव्या गोयल और ACP हटे
नोएडा में हुई श्रमिक हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल नोएडा की डीसीपी शैव्या गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है। हिंसा भड़काने के आरोप में यूट्यूबर हिमांशु ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Apr, 2026 06:30 PMNoida Voilence: नोएडा में हुई हालिया श्रमिक हिंसा और उपद्रव के मामले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। ड्यूटी में लापरवाही और स्थिति को संभालने में विफल रहने के आरोप में नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्य गोयल और एसीपी उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही पुलिस ने हिंसा भड़काने के मुख्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूबर हिमांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जो श्रमिकों को भड़काने में शामिल बताया जा रहा है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बताते चले कि, नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नोएडा सेंट्रल जोन के शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिराई है। 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल, जिन्हें 1 अप्रैल 2026 को ही सेंट्रल नोएडा जोन और साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उन्हें महज 19 दिनों में हटा दिया गया। उनके स्थान पर अब डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार सिंह को सेंट्रल जोन का अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शैलेंद्र सिंह अब यातायात प्रबंधन के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे।


No Previous Comments found.