आधी रात ई-मेल से मचा हड़कंप, बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 13 Feb, 2026 03:37 PMवाराणसी | 13 फरवरी 2026 वाराणसी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। मामला सामने आते ही कचहरी परिसर में हलचल तेज हो गई और बार पदाधिकारियों ने तुरंत बैठक कर स्थिति पर चर्चा की। बताया गया कि यह धमकी भरा मेल रात करीब 1.30 बजे प्राप्त हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर को सतर्क कर दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सघन जांच अभियान शुरू किया गया। कचहरी के भीतर और आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस बीच अधिवक्ताओं ने भी अपने स्तर पर सतर्कता बरतते हुए चैंबरों और आसपास रखे सामानों की जांच शुरू कर दी। उधर, साइबर सेल ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी कहां से और किसने भेजी। प्रशासन ने फिलहाल किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि जिला जज ने दोनों बार के अध्यक्ष और महामंत्री को अपने चैंबर में बुलाकर जानकारी दी कि उनके पास एक ई-मेल आया है, जिसमें “डेढ़ बजे आतंकवादी संगठनों ने कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी है”। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा को देखते हुए मामलों में तारीखें दी जा रही हैं और कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हर पहलू की जांच कर रहा है। आधी रात ई-मेल से मचा हड़कंप, बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी वाराणसी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। मामला सामने आते ही कचहरी परिसर में हलचल तेज हो गई और बार पदाधिकारियों ने तुरंत बैठक कर स्थिति पर चर्चा की। बताया गया कि यह धमकी भरा मेल रात करीब 1.30 बजे प्राप्त हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर को सतर्क कर दिया गया। धमकी की सूचना मिलते ही कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर में सघन जांच अभियान शुरू किया गया। कचहरी के भीतर और आसपास हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस बीच अधिवक्ताओं ने भी अपने स्तर पर सतर्कता बरतते हुए चैंबरों और आसपास रखे सामानों की जांच शुरू कर दी। उधर, साइबर सेल ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी कहां से और किसने भेजी। प्रशासन ने फिलहाल किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की है। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि जिला जज ने दोनों बार के अध्यक्ष और महामंत्री को अपने चैंबर में बुलाकर जानकारी दी कि उनके पास एक ई-मेल आया है, जिसमें “डेढ़ बजे आतंकवादी संगठनों ने कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी है”। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा को देखते हुए मामलों में तारीखें दी जा रही हैं और कचहरी खाली करने का अनुरोध किया गया है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हर पहलू की जांच कर रहा है।


No Previous Comments found.