लखनऊ में ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार संदिग्ध गिरफ्तार

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 6 Apr, 2026 09:02 PM
लखनऊ में ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार संदिग्ध गिरफ्तार

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी लखनऊ, 6 अप्रैल। उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर प्रदेश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साकिब उर्फ डेविड और अरबाब (दोनों निवासी मेरठ) तथा विकास गहलावत और लोकेश (दोनों निवासी गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है। इन सभी को रविवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मॉड्यूल प्रदेश में दहशत फैलाने के उद्देश्य से रेलवे सिग्नल बॉक्स, भीड़भाड़ वाले इलाकों, गैस सिलेंडर से लदे वाहनों और प्रतिष्ठित संस्थानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनका पहला लक्ष्य लखनऊ रेलवे स्टेशन था। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि साकिब, जो पेशे से नाई का काम करता था, इस मॉड्यूल का सरगना था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में था और वहीं से निर्देश प्राप्त कर रहा था। एटीएस को इस मॉड्यूल की गतिविधियों के बारे में पहले से खुफिया इनपुट प्राप्त हो रहे थे। इसी आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई और सटीक सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक केमिकल से भरा कैन, सात मोबाइल फोन, कुछ आपत्तिजनक पर्चे और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और कड़ियों की भी जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2