भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है, अखिलेश यादव
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 25 Mar, 2026 08:14 PMलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में हार की निराशा और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता खोने के डर से भाजपा नेता घबराए हुए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों को पीडीए के नाम से ही परहेज है, उन्हें इसे बोलने में भी कठिनाई होती होगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवाते हैं और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देते हैं, उन्हें सार्वजनिक मंचों पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को मंचों पर सम्मान नहीं मिल रहा है और उन्हें किनारे बैठाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि व्यक्ति के मन और उसके शब्दों का गहरा संबंध होता है, और जिनका मन नकारात्मक होता है, उनकी भाषा भी वैसी ही होती है।


No Previous Comments found.