लखनऊ में 24 अप्रैल को कृषि मंत्रियों का महासम्मेलन, कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 22 Apr, 2026 09:11 PM
लखनऊ में 24 अप्रैल को कृषि मंत्रियों का महासम्मेलन, कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

लखनऊ, 22 अप्रैल। उत्तर भारत के कृषि विकास, किसानों के कल्याण और राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में 24 अप्रैल को ‘जोनल कॉन्फ्रेंस-2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम होटल में आयोजित होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री करेंगे। इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों, नई योजनाओं, तकनीकी नवाचार, फसल उत्पादन, किसानों की आय बढ़ाने और राज्यों के साझा अनुभवों पर व्यापक चर्चा होगी।

इस जोनल कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री शामिल होंगे। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और लद्दाख के प्रशासक तथा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चलेगा। पूरे दिन विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विकास और किसान हितों से जुड़े विषयों पर मंथन होगा।

सम्मेलन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस और मीडिया ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी, जिसमें लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और सुझावों की जानकारी साझा की जाएगी। यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2