ताज महोत्सव 2026 का समापन, पर्यटन मंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित; मेला दो दिन और बढ़ाया

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 28 Feb, 2026 02:54 PM
ताज महोत्सव 2026 का समापन, पर्यटन मंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित; मेला दो दिन और बढ़ाया

आगरा | 28 फरवरी 2026 ताज महोत्सव 2026 का शुक्रवार को औपचारिक समापन समारोह आगरा में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक बिक्री करने वाले शिल्पियों को सम्मानित किया। महोत्सव में शिल्पियों की मांग और ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए मेला दो दिन और बढ़ा दिया गया है। समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने आगरा किला के ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम और रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया। उन्होंने महोत्सव में लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकार श्रीबालकृष्णन को सम्मानित किया। इसके साथ ही पदमश्री से सम्मानित शिल्पी लाजवंती को 12 लाख की आय अर्जित करने पर अभिनंदन किया गया। मंत्री ने कहा कि इस बार ताज महोत्सव ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग अब 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज यात्रा शुरू करेगा, जिससे आगरा को होटल उद्योग और पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा, “एक टूरिस्ट 06 लोगों को रोजगार देकर जाता है,” और उत्तर प्रदेश में पर्यटन को राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा बनाने की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने स्थानीय संस्कृति और लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम सचिवालय को पांच वाद्य यंत्रों का सेट देने की योजना का भी उल्लेख किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, डॉ़ रीना सिंह, दीपक ढल, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, सुनील अग्रवाल, आनंद सिंह और अन्य मौजूद ताज महोत्सव 2026 का समापन, पर्यटन मंत्री ने कलाकारों को किया सम्मानित; मेला दो दिन और बढ़ाया ताज महोत्सव 2026 का शुक्रवार को औपचारिक समापन समारोह आगरा में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक बिक्री करने वाले शिल्पियों को सम्मानित किया। महोत्सव में शिल्पियों की मांग और ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए मेला दो दिन और बढ़ा दिया गया है। समापन कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने आगरा किला के ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम और रंग-ए-आगरा किताब का विमोचन किया। उन्होंने महोत्सव में लाल चंदन की लकड़ी पर कलाकृति उकेरने वाले दक्षिण भारत के कलाकार श्रीबालकृष्णन को सम्मानित किया। इसके साथ ही पदमश्री से सम्मानित शिल्पी लाजवंती को 12 लाख की आय अर्जित करने पर अभिनंदन किया गया। मंत्री ने कहा कि इस बार ताज महोत्सव ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग अब 03 से 05 दिन का टूरिज्म पैकेज यात्रा शुरू करेगा, जिससे आगरा को होटल उद्योग और पर्यटन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा, “एक टूरिस्ट 06 लोगों को रोजगार देकर जाता है,” और उत्तर प्रदेश में पर्यटन को राजस्व का सबसे बड़ा हिस्सा बनाने की योजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने स्थानीय संस्कृति और लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम सचिवालय को पांच वाद्य यंत्रों का सेट देने की योजना का भी उल्लेख किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान, डॉ़ रीना सिंह, दीपक ढल, सहदेव शर्मा, तपेश जैन, सुनील अग्रवाल, आनंद सिंह और अन्य मौजूद रहे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2