सीएम योगी के 54वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा - राज्य की प्रगति में योगी जी का योगदान सराहनीय, देश के दिग्गज नेताओं ने सीएम योगी के नेतृत्व और सुशासन की सराहना की, दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Jun, 2026 11:11 PM
सीएम योगी के 54वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

लखनऊ, 05 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने हमेशा जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स  पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संतसुलभ शुचिता, राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत तथा लोककल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज सुशासन और समग्र विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।


राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित कार्यशैली ने उत्तर प्रदेश को सुशासन, सुरक्षा एवं विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी की लंबी उम्र की कामना की-


भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी, सांसद रवि किशन तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने सीएम योगी की लंबी उम्र की कामना की है। मायावती ने एक्स पर लिखा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की शुभकामनाएं।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2